*❇️सतगुरु देव जी की जय ❇️*

*हम सभी भक्त आत्माएं परमात्मा के तत्वज्ञान से परिचित हो चुके हैं अब हम यह जान चुके हैं कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहिब जी हैं जो सतलोक में सतपुरुष के रूप में विराजमान है।*

*किंतु संपूर्ण जगत के लोग इस तत्वज्ञान से अनभिज्ञ हैं तो कुछ जान कर भी इस तत्वज्ञान पर विश्वास नहीं कर पा रहे। इसलिए पूर्ण परमात्मा ने हम सभी विशेष आत्माओं को सोशल मीडिया सेवा के रूप में जिम्मेदारी दी है जिसका मूल कर्तव्य लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि वास्तव में परमात्मा संत रूप में धरती पर विराजमान है वह हर क्षण हर पल मौजूद है। उसका नाम कबीर है।*

*इसलिए हम सभी सेवादारों को रह-रहकर विचार करना चाहिए कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है यह वास्तव में कितने परमार्थ की है;हमारे द्वारा किया जा रहा यह प्रयत्न हमारे पुण्य कर्मों में कितनी बढ़ोतरी कर देगा हम कितने धनी हो जाएंगे इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते?*

*♦️यह जिम्मेदारी है कलयुग को सतयुग में तब्दील करने की!*

*♦️यह जिम्मेदारी है जीवात्माओं को उस कहर से बचाने की जब मनुष्य अनमोल जीवन व्यर्थ करके 84 लाख योनियों में चला जाता है।*

*♦️यह जिम्मेदारी है अपने बहन-भाइयों को अपने उस घर सतलोक की याद दिलाने की जहां से भटक कर यह जीवात्मा इस काल के लोक में कई युगों से झूठे सुख और दुःखों भोग रही हैं।*

*♦️यह जिम्मेदारी है उस परमेश्वर को प्रकाश में लाने की जो सभी धर्मों में व्याप्त होकर भी (परोक्ष) गुप्त है।*

*♦️यह जिम्मेदारी है नास्तिकता के उस मत को तोड़ देने की जिन्हें यह लगता है कि इस ब्रह्मांड में भगवान जैसी कोई वस्तु ही नहीं।*


*इस प्रकार इस सेवा के अंतर्गत जिम्मेदारियों का बहुत बड़ा विस्तार है जिसे हम सोशल मीडिया के द्वारा बखूबी निभा सकते या निभा रहे हैं हमें रह-रहकर विचार करते रहना चाहिए कि हम जिस मिशन से जुड़े हैं वह इस पृथ्वी के मानव इतिहास का सबसे बड़ा मिशन है।*

*सतगुरु देव जी सत्संग में कहते हैं कि "यहां ना तो कोई सुखी रहा है ना ही कोई रह सकता है।"*

*परमात्मा के उपरोक्त वाक्य से ही हम विचार कर सकते हैं कि परमात्मा से हमें क्या मांगना चाहिए?? केवल उनकी पनहा जो पूर्ण रूप से सतलोक जाकर ही नसीब होगी।*

*हमारी जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक सेवा और भक्ति करें ताकि हमारी भक्ति से अपने जीव का कल्याण हो और सोशल मीडिया की सेवा से जन कल्याण।।*

*सत साहिब जी 🙏🏻🙏🏻*

Post a Comment

Previous Post Next Post