जग सारा रोगिया रे जिन सतगुरु भेद ना जान्या जग सारा रोगिया रे।



       जन्म मरण का रोग लगया है तृष्णा बढ़ रही खासी-2
       आवा गमन की डोर गले पड़ी काल की फांसी....

जग सारा रोगिया रे जिन सतगुरु भेद ना जान्या जग सारा रोगिया रे

        देखा देखी गुरु शिष्य बन गए किया ना तत्व विचारा-2
        गुरु शिष्य दोनो के सिर पे काल ठोके पंजारा...

जग सारा रोगिया रे जिन सतगुरु भेद ना जान्या जग सारा रोगिया रे
        सच्चा सतगुरु कोई ना पूजे झूठे जग पतयासी-2
      अंधे की बांह गयी अंधे न मार्ग कौन बतासी...

जग सारा रोगिया रे जिन सतगुरु भेद ना जान्या जग सारा रोगिया रे
        ब्रह्मा विष्णु महेश भी रोगी आवागमन ना जावे-2
       ज्योतिष स्वरूपी मरे निरंजन सतगुरु कौन बचावे. . .

जग सारा रोगिया रे जिन सतगुरु भेद ना जान्या जग सारा रोगिया रे

Must watch sadhna T.V-7:30pm

Post a Comment

Previous Post Next Post